बीकापुर तहसील में लेखपाल का कारनामा, भ्रष्टाचार चरम पर

♦घूस नहीं दी तो गरीब विधवा को बना दिया करोड़पति
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

        बीकापुर-अयोध्या

स्थानीय तहसील में भ्रष्ट तंत्र की चौखट पर गरीब के सपने का मजाक उड़ाते हुए एक लेखपाल ने मामूली हैसियत वाली विधवा तारा देवी को करोड़पति बना दिया।
♦मुफलिसी से लड़ रही यह विधवा बेटे को छात्रवृत्ति दिलाना चाहती थी। इसी आस में आय प्रमाणपत्र बनवाने तहसील पहुंचीं। दौड़-भाग के बाद छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख 30 जुलाई को आय प्रमाणपत्र भी जारी तो हुआ, लेकिन नाराज लेखपाल ने उसकी आय पांच करोड़ सालाना लिख दी। अब विधवा इंसाफ के लिए भटक रही है। सुनवाई न होने पर सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उसने लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।
♦बीकापुर तहसील से जारी पांच करोड़ 20 लाख रुपये का आय प्रमाणपत्र देख छात्र और उसकी विधवा मां तारादेवी के होश फाख्ता हैं। सुविधा शुल्क न देने पर लेखपाल ने ऐसी रिपोर्ट लगाई कि मां-बेटा के होश उड़े हैं। आय प्रमाणपत्र में हुई गड़बड़ी की वजह से वह छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर सका। प्रमाणपत्र छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख के दिन 30 जुलाई को जारी किया गया।
♦अब अमित की मां तारादेवी ने न्याय के लिए मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
▪मामला उजागर होने के बाद से तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा है, हालांकि अब तक लेखपाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।इससे पहले तहसील क्षेत्र के मानापुर निवासी अमित ने छात्रवृत्ति का आवेदनपत्र भरने के लिए आय प्रमाणपत्र का आवेदन किया था।
♦छात्र की मां तारादेवी का आरोप है कि आवेदन पर रिपोर्ट लगाने के लिए लेखपाल धीरेंद्र प्रताप यादव ने उससे रिश्वत की मांग की। रिश्वत नहीं मिलने पर लेखपाल ने मनमानी रिपोर्ट लगाई। अमित के आय प्रमाणपत्र संख्या 475191013603 में मासिक आय 43 लाख 33 हजार 766 रुपये 67 पैसे व वार्षिक आय पांच करोड़ 20 लाख पांच हजार दो सौ रुपये दर्शायी गई है, जबकि हकीकत यह है कि तारादेवी खेती-बारी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं।
♦तारादेवी का आरोप है कि लेखपाल ने मनमानी रिपोर्ट लगाई, जिससे पुत्र छात्रवृत्ति से वंचित हो गया। उन्होंने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर लेखपाल की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
▪ इस मसले पर एसडीएम बीकापुर लवकुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। तहसीलदार से इसकी पड़ताल कराई जाएगी।
Web Admin

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

3 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

3 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

3 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

4 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216