अयोध्या उत्तर प्रदेश

बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ ही मृतक आश्रित पेंशन लेने का लगाया है आरोप।

बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ ही मृतक आश्रित पेंशन लेने का लगाया है आरोप।

अयोध्या।

अयोध्या अनुराग उपाध्याय की मृतक आश्रित पेंशन दिलाने की मांग करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित पांच अधिकारियों व नम्रता उपाध्याय के विरुद्ध कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया है। यह मुकदमा अरण्यपुरम पंचकोसी परिक्रमा मार्ग निवासी अर्जुन उपाध्याय ने सिविल जज (सीडी) की अदालत में दायर किया है।

सिविल जज सीनियर डिवीजन तृतीय रंजनी शुक्ला ने सुनवाई के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी अयोध्या, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद, वरिष्ठ कोषाधिकारी, कलेक्टर अयोध्या व सहायक अध्यापक गोपालपुर नम्रता उपाध्याय को नोटिस जारी करने का आदेश पारित किया है। मामले में आपत्ति व जवाब दाखिल करने के लिए 22 मई की तारीख नियत की है,न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र के अनुसार अर्जुन उपाध्याय के बेटे अनुराग तालगांव स्थित सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापक थे।

16 अप्रैल 2021 को उनकी मृत्यु हो गई। 22 जून 2022 को मृतक आश्रित के रूप में अनुराग की पत्नी नम्रता उपाध्याय को नौकरी मिली, जो इस समय गोपालपुर में सहायक अध्यापक हैं। नम्रता नौकरी के साथ मृतक आश्रित पेंशन भी ले रही हैं, जिसे पाने की वह अधिकारी नहीं हैं। अर्जुन ने पिता के तौर पर मृतक आश्रित पेंशन दिए जाने की मांग का प्रार्थना पत्र बीएसए अयोध्या सहित कई अधिकारियों को दिया। सुनवाई नहीं हुई तो न्यायालय का सहारा लिया।

editor

Recent Posts

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा।

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More

1 day ago

पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट करने का आरोप।

पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More

1 day ago

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More

1 day ago

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन।

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 day ago

आतंकवाद के खिलाफ चौक में निकाला कैंडल मार्च।

आतंकवाद के खिलाफ चौक में निकाला कैंडल मार्च। अयोध्या। अयोध्या जिले में पहलगाम में 22… Read More

1 day ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216