अयोध्या के थाना रौनाही के टोल प्लाजा के पास बिहार जा रही दो बस में दो लोगों के मौत हो गई है। बताया जा रहा है यह घटना आरटीओ चेकिंग के दौरान हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिल्ली से बिहार जा रही बसों की रुदौली थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास RT0 चेकिंग कर रहे थे। बिहार की यात्रियों का आरोप है कि इस दौरान करीब 3 घंटे तक बस टोल प्लाजा पर खड़ी रही। इस दौरान दो अलग-अलग बसों में दो यात्रियों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है।
चेकिंग के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर से दोनों की मौत हुई है। नीतीश कुमार ने बताया कि पिता का इलाज कराने दिल्ली एम्स गए थे। उनकी तबीयत खराब थी। वापस घर ले जा रहा था। आरटीओ द्वारा करीब 3 घंटे रोके जाने के कारण गाड़ी में उमस बढ़ने से उनकी मौत हो गई है। आप यहां भी है की तबीयत बिगड़ने पर इसकी सूचना बस ड्राइवर को दिया गया ड्राइवर ने आरटीओ द्वारा मरीज के इलाज को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई। यात्री की मौत के बाद में बस के अन्य यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पता चला कि एक अन्य बस में भी एक मरीज मर गया है। यात्रियों का आरोप था कि मरीज के मरने के बाद आरटीओ ने उस बस को तत्काल रवाना कर दिया।
हंगामा बढ़ता देख रौनाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। इस दौरान पुलिस और आरटीओ के बीच नोक झोंक भी हुई। हालांकि आरटीओ ने सभी बसों को रवाना किया। आरटीओ प्रवर्तन प्रवीण सिंह ने बताया कि रूटीन चेकिंग के दौरान बसों की परमिट व अन्य कागजात की चेकिंग की जा रही थी। इस एक मरीज के मरने की सूचना है। जो पहले से बीमार था। बस ड्राइवर से जब यह पूछा गया कि मरीज को बस क्यों बताएं तो उन्होंने बताया कि मरीज के परिजनों ने लिखित तौर पर दिया था कि यदि कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी हमारी होगी। फिलहाल यह जांच का विषय है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More