
अंबेडकरनगर जिले के भीटी कस्बे में बिजली चेकिंग करने गए एसडीओ और जेई को भीड़ ने दौड़ा कर पीट दिया। एसडीओ और जेई की पिटाई से नाराज विद्युत कर्मियों ने भीटी फीडर की लाइट बंद कर दी। टीम का आरोप है कि उपभोक्ता मीटर बाईपास से बिजली जला रहा था।
वहीं, दूसरी तरफ उपभोक्ता का कहना है कि बिजली चेकिंग टीम घर में घुसकर महिलाओं से छेड़खानी कर रही थी। मारपीट की सूचना पर पहुंची , पुलिस ने दोनों पक्षों को तलब किया है। इस मामले में पुलिस ने जेई की तहरीर पर पवन कुमार समेत 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
भीटी उपकेंद्र के एसडीओ संजय गुप्त व अवर अभियंता शैलेंद्र मिश्र भीटी कस्बे में बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे थे। एक घर में चेकिंग के दौरान टीम का एक महिला से विवाद हो गया। टीम का आरोप था कि मीटर बाइपास कर एसी व अन्य उपकरण चलाने के लिए बिजली की चोरी की जा रही है।
दूसरी तरफ महिला ने बिजली चोरी से इंकार करते हुए टीम को घर के अंदर जाने से रोका। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। महिला ने बिजली कर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए शोर मचाकर अन्य लोगों को बुला लिया। महिला के आरोप से नाराज लोगों ने एसडीओ व जेई पर हमला कर दिया। उन्हें दौड़ाकर मारा पीटा।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More