ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:30 AM IST

बिजली के खंभे से: टकरा बाइक सवार की मौत, बारात जा रहा था युवक।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
बिजली के खंभे से टकरा बाइक सवार की मौत, बारात जा रहा था युवक।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: बिजली के खंभे से टकरा बाइक सवार की मौत, बारात जा रहा था युवक।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

बिजली के खंभे से टकरा बाइक सवार की मौत, बारात जा रहा था युवक।

roadaccc - बिजली के खंभे से टकरा बाइक सवार की मौत, बारात जा रहा था युवक।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या अयोध्या जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र में बाइक से बारात जा रहा एक युवक हादसे का शिकार हो गया। जिला अस्पताल लाये जाने पर चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इनायतनगर थाना क्षेत्र के हल्ले द्वारिकापुर पूरे पंडितपुर निवासी रमेश कुमार (30)वर्ष  (पुत्र) जियालाल शुक्रवार की रात अपनी मोटरसाइकिल से शाहगंज क्षेत्र में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहा था। देर रात घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल लाने वाले, उसके पिता जियालाल का कहना है कि जानकारी मिली कि रमेश कुमार शाहगंज क्षेत्र में सड़क किनारे घायल पड़ा है। वह घर से बारात जाने के लिये निकला था। पीछे से उसकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंबे से जा टकराई, जिसके चलते बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल लाये जाने पर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डा आशीष पाठक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। अभी शव का पोस्टमार्टम करवा रहे हैं। अंतिम संस्कार के बाद पुलिस को शिकायत देंगें।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT