उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सुल्तानपुर में भी अब अपराधियों पर कार्रवाई लगातार जारी है।इसी कड़ी में आज माफिया सरगना सिराज अहमद की जिला प्रशासन ने करीब 4 करोड़ की संपात्ति कुर्क कर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। जानकारी के अनुसार प्रापर्टी डीलिंग सहित अवैध रूप से सिराज अहमद ने बेनामी संपात्ति बनाई हुई थी, बताया गया कि सिराज बाहुबली मुख्तार अंसारी का बेहद करीबी माना जाता है। नगर कोतवाली के लोलेपुर गांव का रहने वाला सिराज अहमद पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी का करीबी है, इसके साथ ही वो जिले के अपराधिक गैंग फिरोज अहमद उर्फ जलीश के गैंग का भी प्रमुख सदस्य है।
वहीं प्रशासन की मानें तो सिराज अहमद ने प्रपार्टी डीलिंग और अपराध के जरिए करोड़ों की संपात्ति अर्जित की हुई है, लिहाजा योगी सरकार के निर्देश पर इसके द्वारा बनाई गई अवैध संपात्ति पर प्रशासन का हंटर चलने लगा है, इसी कड़ी में आज एएसपी की अगुवाई में सिराज की करीब 3 करोड़ 89 लाख 78 हजार की संपात्ति कुर्क की गई। कुर्क की जाने वाली संपात्ति में कई लग्जरी वाहन और क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में खरीदी गई करोड़ों की जमीन शामिल है।
एएसपी सुल्तानपुर विपुल कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए जो कार्रवाई हो रही है, इसमें एडीजी जोन लखनऊ के मार्ग निर्देशन में और डीआईजी रेंज अयोध्या के निर्देशन में आज हम लोगों द्वारा सिराज नाम के जो की प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, इनके द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत संपत्ति अर्जित की गई थी, जिसमें आज करीब तीन करोड़ चौसठ लाख रुपए की कुर्की की गई है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More