1678943068591 - बालिका के साथ दुष्कर्म।

बालिका के साथ दुष्कर्म।

बीकापुर - अयोध्या

बालिका के साथ दुष्कर्म , पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट में केस किया दर्ज।

1678943068591 - बालिका के साथ दुष्कर्म।
बीकापुर_अयोध्या।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 9 वर्षीय बालिका से पड़ोसी करीब 40 वर्षीय युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और पास्को एक्ट में केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।
घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जाती है। दोपहर दोनों पक्ष द्वारा घंटों कोतवाली के बाहर सुलह समझौते का प्रयास किया जाता रहा। लेकिन शाम को पीड़ित बालिका की मां द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की गई। बालिका बुधवार सुबह आरोपी के घर गई थी। इसी दौरान आरोपी प्रेमचंद द्वारा बालिका को अकेले पाकर दुष्कर्म किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *