प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात देख कर लौट रही किशोरी से तीन युवकों द्वारा गैंगरेप का मामला संज्ञान में आया है। देर रात घर लौटते समय सुनसान स्थान पर बाइक सवार गांव के ही तीन युवकों ने उसे रोक लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर झाड़ियों के पीछे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश होने पर तीनों आरोपी भाग निकले। देर रात होश आने पर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। घरवालों ने सुबह थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हंडिया इलाके की एक युवती कक्षा 11 की छात्रा है। गांव में रविवार की रात एक बरात आई थी। किशोरी बरात देखने के लिए गई थी और रात में घर लौट रही थी। आरोपी है कि रास्ते में सूनसान स्थान पर घात लगाकर बैठे गांव के तीन युवकों आकाश यादव, राज यादव और अवधेश यादव ने उसे दबोच लिया। चिल्लाने पर आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद पास के झाड़ियों में ले जाकर मनमानी की।
सुबह घर वालों के साथ हंडिया थाने पहुंचकर थाने में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More