बाबा खाकी दास धाम पर संत समाज के भोजनोपरांत शुरु हुआ विशाल भंडारा

BeautyPlus 20200120120201731 save - बाबा खाकी दास धाम पर संत समाज के भोजनोपरांत शुरु हुआ विशाल भंडारा✍नितेश सिंह रुदौली,अयोध्या

  • विधानसभा रुदौली के ग्राम सभा सरैठा में बीते 9 जनवरी से चल रहे भव्य श्री राम कथा कार्यक्रम का हुआ समापन। ग्रामसभा सरैठा स्थित प्रसिद्ध सिद्ध पीठ तपोस्थली बाबा श्री खाकी दास धाम पर शुरु हुआ भव्य भंडारा जिसमें दूरदराज से संत समाज के बीच प्रभु श्री राम धुन में शुरू हुआ भंडारा।
  • अयोध्या व विभिन्न स्थानो से पधारे बरौली महंत श्री रामचंद्र महाराज, मीरमऊ महंत श्री रामधन दास, गुरु वचन दास, राममूरत दास, श्री पुरुषोत्तम दास, महंत गंगा दास, राम सरन दास, अयोध्या दास के साथ दर्जनों संत समाज ने मंत्रोच्चारण के बीच भोग लगाकर भंडारे की शुरुआत की। जिसमें क्षेत्र के दर्जनों गांव से भक्त लगातार प्रसाद के लिए उमड़े। भंडारा अनवरत मध्य रात्रि् तक चलता रहा।
  • अयोध्या निर्वाणी अखाड़ा के महंत व बाबा खाकी दास धाम गद्दी धर श्री श्री 108 महंत श्री राम भजन दास ने पधारे सभी महंतों को माल्यार्पण कर उन्हे अंग वस्त्र देकर सभी का स्वागत किया। जय श्री राम के जयकारों से पूरी कुटिया गूंज उठी।
  • श्री राम कथा के आयोजक ग्रामसभा सरैठा निवासी युवा समाजसेवी व पत्रकार महेंद्र कुमार व उनके साथियों की अगुवाई में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago