अयोध्या उत्तर प्रदेश

बाघ और तेंदुए के दांत मिलने से वन विभाग हुआ सतर्क।

बाघ और तेंदुए के दांत मिलने से वन विभाग हुआ सतर्क।

अयोध्या।

अयोध्या रामनगरी में पंसारी की एक दुकान से बाघ और तेंदुए के 39 दांत व 20 नाखून मिलने के बाद वन विभाग के कान खड़े हो गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि कहीं यह दांत जून में दुधवा नेशनल पार्क में मृत हुए चार बाघों के तो नहीं हैं। हालांकि अभी अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। प्रभागीय वनाधिकारी शितांशु पांडेय का कहना है कि इसे जांच के लिए इंडियन वेटरनी रिसर्च इंस्टीट्यूट देहरादून भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा।
बुधवार को वन्य जीव क्राइम कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली, यूपी एसटीएफ व वन विभाग की टीम ने कोतवाली अयोध्या के प्रमोद वन तिराहे पर स्थित एक पंसारी की दुकान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित वन्य जीवों के अंग बरामद किए हैं। टीम ने उक्त दुकानदार समेत गोंडा जिले के निवासी दो व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बरामद सामान में 20 बड़े व 19 छोटे दांत, 20 नाखून, 106 सियार सिंघी, 140 पीस इंद्रजाल व 1800 ग्राम टुकड़े, दो हत्था जोड़ी व चार पीस अन्य जानवर के नाखून शामिल हैं। बरामद दांत बाघ व तेंदुए के बताए जा रहे हैं।
वन विभाग के दरोगा कमल सिंह की तहरीर पर पकड़े गए आरोपी बृजेश केसरवानी निवासी शास्त्रीनगर अयोध्या, दयाराम दुबे निवासी तरबगंज जिला गोंडा व संजय तिवारी निवासी पूरे उमापति गोपीनाथ पुर जिला गोंडा के खिलाफ वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया।

वहीं अधिकारियों के मुताबिक, टीम ने बुधवार की देर रात गोंडा जिले से बृजेश नाम के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे ही इस गिरोह का सरगना बताया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली टीम में यूपी एसटीएफ के निरीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव, निरीक्षक संतोष कुमार सिंह व उनकी टीम, जिले के मया वन रेंज के रेंजर अरूण कुमार मौर्या, वन दारोगा कमल सिंह, अशोक श्रीवास्तव के अलावा वन्य जीव क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी शामिल रहे।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

2 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216