बहू ने ससुर को पीट-पीट कर खून से लथपथ कर दिया। घायल को सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे ब्रॉड डेड घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। ये मामला करौंदी कलां थानाक्षेत्र के असलाहुद्दीनपुर गांव का है। यहां के निवासी खेताऊ (68) की छोटे बेटे स्व. रामजीत की पत्नी निक्कू से बहस होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया की निक्कू ने खेताऊ को डंडे से पीटा। बहू के हमले से खेताऊ के सिर पर गंभीर चोट आई है। नातिन पूजा बीच-बचाव करने पहुंची। बचाव में उसे भी चोट आई है। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खेताऊ को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी होने पर सीओ कादीपुर शिवम मिश्र घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में ग्रामीणों से जानकारी की। थानाध्यक्ष करौंदीकलां मो. अकरम खान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More