अयोध्या आस-पास

बहन की ससुराल जाने को निकले युवक का शव नहर में मिला।

बहन की ससुराल जाने को निकले युवक का शव नहर में मिला।

अयोध्या

अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कदैंला गांव से 24 घंटे पूर्व बहन की ससुराल जाने को कहकर निकले युवक का शव बृहस्पतिवार दोपहर नारे गांव के निकट शारदा सहायक नहर की पुलिया में फंसकर उतराता मिला।  पूराकलंदर पुलिस नहर में फिसलने से मौत होना बता रही है।  पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कदैंला गांव निवासी परागदीन का बेटा सूरज साहू (18) मंगलवार शाम को कैंट थाना क्षेत्र के मऊ शिवाला के निकट शाहबदी गांव स्थित बहन की ससुराल के घर जाने को कहकर निकला था। देर रात जब वह बहन के घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष पूरा कलंदर रतन कुमार शर्मा ने बताया कि कंदैला गांव निवासी परागदीन के बेटे सूरज साहू का शव नहर से बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। प्रथम दृष्टया युवक की मौत बड़ी नहर में फिसलकर गिरने से हुई प्रतीत होती है।

editor

Recent Posts

आतंकवाद के खिलाफ चौक में निकाला कैंडल मार्च।

आतंकवाद के खिलाफ चौक में निकाला कैंडल मार्च। अयोध्या। अयोध्या जिले में पहलगाम में 22… Read More

16 minutes ago

आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत।

आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत। हैदरगंज _अयोध्या। अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र… Read More

23 minutes ago

जेई की तहरीर पर व्यापारी नेता सहित तीन पर मुकदमा।

जेई की तहरीर पर व्यापारी नेता सहित तीन पर मुकदमा। इनायत नगर_अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

9 hours ago

किन्नर समाज की मांग आतंकवाद को हमेशा के लिए मिटाया जाए, आयोजित की शोक सभा।

किन्नर समाज की मांग आतंकवाद को हमेशा के लिए मिटाया जाए, आयोजित की शोक सभा।… Read More

19 hours ago

सरयू में बनेगा “फ्लोटिंग बाथिंग कुंड”, सुरक्षा के रहेंगे व्यापक प्रबंध।

सरयू में बनेगा “फ्लोटिंग बाथिंग कुंड", सुरक्षा के रहेंगे व्यापक प्रबंध। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी के… Read More

20 hours ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216