लखनऊ

बरेली में एसडीएम ने चैंबर में फरियादी को बनाया मुर्गा, डीएम ने तहसील से हटाया।

बरेली में एसडीएम ने चैंबर में फरियादी को बनाया मुर्गा, डीएम ने तहसील से हटाया।

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मीरगंज के एसडीएम को अपने इलाके की समस्याओं को सुनना शायद पसंद नहीं है। इसीलिए शुक्रवार को मंडनपुर के ग्रामीण जब अपनी फरियाद लेकर उनसे मिलने गए तो परेशानी का हल निकालने के बजाय एसडीएम ने फरियादी को ही अपने चैंबर में मुर्गा बना दिया। फरियादियों में से ही किसी ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना ली। वीडियो वायरल होते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में डीएम ने एसडीएम को मीरगंज से हटाकर जिला मुख्यालय से संबंद्ध कर दिया।

 दरअसल, मंडनपुर के ग्रामीण शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी समस्याओं को लेकर एसडीएम उदित पंवार से मिलने पहुंचे। ग्रामीणों के साथ गांव में स्थित शिव मंदिर के महंत भूपराम  दास बाबा और सेवादार पप्पू लोधी भी थे।

ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर मंदिर के पास खाली जमीन की बाउंड्री कराने और टिनशेड डालने की मांग की। साथ ही कहा कि दूसरे समुदाय के लोग अपने त्योहारों पर मंदिर के पास खाली जमीन से ढोल बजाते हुए निकलते हैं। इससे परेशानी होती है। ग्रामीणों ने खाली जमीन श्मशान के रूप में दर्ज होने के राजस्व रिकार्ड भी दिखाए।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216