
रुदौली नगर में एक व्यक्ति को बच्चा चोर समझ कर पीट दिया गया और लोगो ने पुलिस के हवाले कर दिया। बुधवार को नगर के मोहल्ला शेखाना में पुरानी सब्जी मंडी के पास एक युवक को कुछ लोगो ने बच्चा चोर समझ कर गोहार लगा दी और देखते ही देखते लोगो की भीड़ लग गई और उसे मारने लगे।वही कुछ लोग बचाने में भी लगे रहे इसकी सूचना पुलिस को दी गई।रुदौली पुलिस उसे कोतवाली ले आई यहाँ पूछताछ के बाद पता चला कि वह व्यक्ति अजय कुमार है जो बाँदा का रहने वाला है और किसी एडवरटाइज कम्पनी में काम करता है।पुलिस के मुताविक वह नगर में विज्ञापन के लिए दीवार देख रहा था इसी बीच कुछ लोगो ने बच्चा चोर समझकर शक के आधार पर उसे पकड़ लिया वही तलाशी लेने पर उसके बैग में कम्पनी के कागजात व कुछ दवा भी मिली है।किला चौकी प्रभारी संतोष त्रिपाठी ने बताया कि कोई मामला नही है हिरासत में लिए गए अजय कुमार की तहकीकात कर छोड़ दिया जाएगा।वही इसके साथ मारपीट करने वालो को चिन्हित किया जाएगा।उन्होंने लोगो को अफवाहों से बचने की सलाह दी।उधर कोतवाल विश्वनाथ यादव ने बताया कि कोई मामला हो तो पुलिस को सूचित करें किसी अफवाह पर ध्यान न दे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More