25 मार्च से लाॅक डाउन की स्थिति के चलते कलेक्ट्रेट व अयोध्या में रहने वाले वन्दरो को खाने की समस्या जिलाधिकारी के संज्ञान में आते ही उनके भोजन की भी व्यवस्था तत्काल की गई इसी के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा स्वयं कलेक्ट्रेट परिसर में ब्रेड व चने मंगवाकर, पूरे परिसर में घूम कर बन्दरो को ब्रेड एवं चना खिलाया गया।
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि अयोध्या में 10 स्थानों पर बंदरों को भोजन देने की व्यवस्था की गई है। जहां पर रोजाना बंदरों एवं गायों के भोजन की व्यवस्था रहेगी।
इसी के क्रम में नगर निगम अयोध्या में भी नगर निगम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से नगर के बंदरों, गायों एवं कुत्तों के भी खाने की व्यवस्था की गई है जिसमें आज नया घाट वह अन्य स्थानों पर स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा बंदरों को चना खिलाया गया नगर आयुक्त ने बताया कि स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से 250 गायों तथा एक-एक हजार बंदरों एवं कुत्तों को रोजाना भोजन कराया जाएगा।
जिला मजिस्ट्रेट का अनुसरण करते हुए अपर जिलाधिकारी नगर वैभव शर्मा, वित्त एवं राजस्व गोरे लाल शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी पीडी गुप्ता ने भी कलेक्ट्रेट, विकास भवन सहित अपने आवासीय परिसर के आस-पास बन्दरो को खिलाया ब्रेड और चना।