फॉर्च्यूनर ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा गंभीर।
बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के प्रयागराज हाईवे पर बीकापुर पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित तमसा नदी के पुल के पास मंगलवार शाम करीब 3 बजे अयोध्या की ओर से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने अनियंत्रित होकर अयोध्या जा रही सवारी टेंपो को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर हाईवे पर पलट गया। और टेंपो के परखच्चे उड़ गए। जबकि फॉर्च्यूनर का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया कि टेंपो में चालक सहित दो लोग सवार थे। जो बुरी तरह घायल होकर मरणासन्न हो गए थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। तथा हादसे का शिकार हुए चालक और सवारी को टोल प्लाजा पर मौजूद एंबुलेंस को बुलाकर जिला अस्पताल भेजा गया। बताया गया कि जिला अस्पताल में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर है।
घटनास्थल पर पूरा कलंदर थाना क्षेत्र की पुलिस भी मौके पर पहुंची। फॉर्च्यूनर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। फॉर्च्यूनर चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया। हादसे का शिकार हुए ऑटो चालक और युवक बीकापुर नगर पंचायत क्षेत्र के निवासी बताए जाते हैं। जबकि दुर्घटना करने वाली फॉर्च्यूनर मसौधा क्षेत्र के निवासी चिकित्सक डॉक्टर प्रवेश वर्मा की बताई जा रही है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More