सुल्तानपुर जिले में फेसबुक पर गाय बेचने की फ़ोटो डाल साइबर ठगो ने महिला से 20 हजार आनलाइन ले लिया। महिला ने जब गाय मांगी तो गाय देने से इंकार कर नंबर बंद कर लिया। महिला ने मामले की शिकायत एसपी से की है।
सुल्तानपुर जिले की जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के रवानियां गांव निवासी निशा यादव (पत्नी) सिकंदर ने मंगलवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया है। पींड़िता के मानें तो फेसबुक पर गाय बिकने का विज्ञापन देखा। जो की चौधरी डेयरी फर्म के नाम से था। महिला ने दिए गए नंबर पर बात की तो उसे गाय की कीमत 20 हजार रुपये बताई गई। साइबर ठगों ने एक नंबर दे तीन हजार एडवांस मांगा। महिला ने नंबर एक तीन हजार फोन पे कर दिया। तो सप्ताह भर बाद गाय देने की बात हुई। सप्ताह भर बाद महिला के पास फ़ोन आया, कि बाकी के 17 हजार रुपए उक्त नंबर पर भेजे दो। तभी गाय मिल पाएगी साइबर ठगो के झांसे में आ महिला ने 17 हजार भेज दिया। लेकिन दस दिन तक गाय नहीं आयी।
महिला ने जब फिर फ़ोन किया तो उससे तीन हज़ार रुपए और मागे गए। महिला ने जब पैसा देने से इंकार कर दिए हुए, पैसा मागा तो साइबर ठगो ने पैसा देने से इंकार करते हुए मोबाइल बंद कर लिया। एसपी सोमेन बर्मा ने विधिक कार्यवाही का आश्वासन पींड़िता को दिया है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More