फिल्मी सितारों की रामलीला का रिहर्सल।
अयोध्या।
अयोध्या भगवान श्रीराम की नगरी में सितारों से सजी रामलीला का आगाज हो गया है। बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां अयोध्या पहुंचीं। फिल्मी हस्तियों से सजी अयोध्या की रामलीला का शनिवार 14 अक्टूबर को रिहर्सल हुआ। जहां सबसे पहले श्रीगणेश वंदना और माता शबरी के पात्र पर मंचन प्रस्तुत किया गया। अयोध्या की रामलीला का यह चौथा साल है।
रामलीला का मंचन 15 अक्टूबर से आरंभ होगा। विश्व की सबसे बड़ी रामलीला में फिल्म अभिनेत्री भाग्य श्री वेदमति के किरदार में नजर आईं। रामलीला का यूट्यूब चैनल, दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण होगा। 11 दिवसीय इस रामलीला में कई प्रदेशों की राजनीतिक और बॉलीवुड हस्तियां आएंगी। बॉलीवुड कलाकार बोनी कपूर भी इस बार रामलीला देखने आ रहे हैं। वहीं रिहर्सल के दौरान हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत पुजारी राजू दास, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता मौजूद रहे।