download 3 - फिर बदला मौसम का मिजाज, कोहरे के चलते ठंड में हुआ इजाफा, घंटों देरी से चल रही ट्रेनें।

फिर बदला मौसम का मिजाज, कोहरे के चलते ठंड में हुआ इजाफा, घंटों देरी से चल रही ट्रेनें।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

फिर बदला मौसम का मिजाज, कोहरे के चलते ठंड में हुआ इजाफा, घंटों देरी से चल रही ट्रेनें।

images 5 3 - फिर बदला मौसम का मिजाज, कोहरे के चलते ठंड में हुआ इजाफा, घंटों देरी से चल रही ट्रेनें।

अयोध्या।

अयोध्या में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मंगलवार देर शाम से सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी घटकर 30 मीटर रही। जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते दिखाई दिए। अयोध्या आने वाली 13 ट्रेनें लेट है। इसके अलावा महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर भी कुछ विमानों देरी से पहुंच रहे है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह ठंड में इजाफा होगा।

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार “ मंगलवार रात 11 बजे से सुबह छह बजे के बीच न्यूनतम तापमान 10°C दर्ज किया गया है। जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। दिन में हवाओं के चलने से ठिठुरन में इजाफा होगा।अयोध्या में आसमान में बादल छाए हुए है। छह किमी प्रतिघंटे की हवाएं चल रही है, जिसके चलते ठंड में इजाफा देखने को मिल रहा है। ठिठुरन बढ़ गई है। राम नगरी आने वाले श्रद्धालु और अयोध्या वासी ठंड से बचने के लिए अलाव और हीटर का सहारा ले रहे है।

कोहरे के चलते अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट आने वाली 13 ट्रेनें लेट है। कैफियत सुपरफास्ट एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से चल रही है, तुलसी सुपरफास्ट और किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस चार घंटे देरी से अयोध्या पहुंच रही है। इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी देरी से आ जा रही है। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर आने वाले विमान भी देरी से पहुंच रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *