20220801113911 1660793462 scaled - फिर नहीं बरसे मेघा, मौसम बदलाव के साथ उमस भरी गर्मी का प्रकोप शुरू

फिर नहीं बरसे मेघा, मौसम बदलाव के साथ उमस भरी गर्मी का प्रकोप शुरू

अयोध्या आस-पास

फिर नहीं बरसे मेघा, मौसम बदलाव के साथ उमस भरी गर्मी का प्रकोप शुरू

20220801113911 1660793462 - फिर नहीं बरसे मेघा, मौसम बदलाव के साथ उमस भरी गर्मी का प्रकोप शुरू

अयोध्या :- मौसम विभाग का दावा एक बार फिर गलत साबित हुआ। 17 अगस्त से इस बार भी पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपदों में बारिश नहीं हुई है। विभाग का दावा था कि 17 अगस्त से पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विभाग की मानें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम कमजोर पड़ गया है। बारिश ना होने से पूर्वी उत्तर प्रदेश के अयोध्या और देवीपाटन मंडलों के कई जिलों में सूखे ने दस्तक दे दी है। सूखे की आहट के बीच किसान सबसे अधिक चिंतित दिखाई दे रहे हैं।

12 अगस्त से 15 अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के 12 जनपदों में तेज पूर्वी हवाएं चली। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने 17 अगस्त से अयोध्या और देवीपाटन मंडलों समेत आसपास के 12 जनपदों में अच्छी बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन 16 अगस्त से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। तेज चल रही हवाओं का रुख भी धीमा हो गया। और आसमान से बादल भी गायब हो गए। यानी पूरी तरीके से मौसम साफ हो गया। इसके चलते मौसम विभाग की बारिश की संभावना है एक बार फिर गलत साबित हुई।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्र के अनुसार आगामी 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। आसमान में हल्के बादल रहेंगे साथ ही  15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *