images 2 7 - फसलों को मिली संजीवनी, लोगों को गर्मी से कुछ राहत।

फसलों को मिली संजीवनी, लोगों को गर्मी से कुछ राहत।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

फसलों को मिली संजीवनी, लोगों को भी मिली गर्मी से कुछ राहत।

images 1 6 - फसलों को मिली संजीवनी, लोगों को गर्मी से कुछ राहत।

अयोध्या।

अयोध्या  में हल्की बारिश से फसलों में हरियाली लौट आई है। किसानों के चेहरे खिल गए हैं। रविवार सुबह से बदली व धूप का खेल चलता रहा। करीब चार बजे जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो गई। आधे घंटे तक हुई धीमी बारिश से शहर में सड़क पर कचरा फैल गया। लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।

images 2 7 - फसलों को मिली संजीवनी, लोगों को गर्मी से कुछ राहत।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा की गति मध्यम दर्जे की कहीं हल्की बारिश व हल्के बादल छाए रही। विभाग ने अगले 24 घंटे में कहीं कहीं हल्की बारिश व हल्के बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *