#image_title
फर्जी अंक पत्र के जरिए अगली कक्षा में प्रवेश लेने के मामले में सुनाई गई सजा को भुगतने के लिए गोसाईगंज के पूर्व भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू ने शुक्रवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अपर जिला जज तृतीय अशोक कुमार दुबे की अदालत ने उन्हें अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया। उनके अधिवक्ता दिनेश कुमार तिवारी ने बताया कि अपर जिला जज तृतीय पूजा सिंह ने फर्जी अंक पत्र के जरिए अगली कक्षा में प्रवेश लेने के मामले में खब्बू को दोषी पाते हुए पांच साल के कठोर कारावास व जुर्माने की सजा सुनाई थी। इस आदेश को खब्बू और मामले के सह अभियुक्तों पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष फूलचंद यादव और चाणक्य परिषद के संरक्षक कृपा निधान तिवारी ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ में चुनौती दी थी। सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दिनेश सिंह ने तीनों की अपील खारिज करते हुए निचली अदालत का आदेश बहाल कर दिया था। इसी मामले में सजा भुगतने के लिए शुक्रवार को इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू ने अदालत में आत्मसमर्पण किया।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More