सुल्तानपुर जिले में कूरेभार थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में रात में दलित परिवार में दीपावली की खुशियां मनाई । आज सुबह जब बेटे का शव फंदे से लटकता मिला तो खुशियों वाले घर में कोहराम मच गया। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच किया। उसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सेमरा गांव निवासी दलित राम कलप के परिवारजन दीपावली की रात भोजन कर सो रहे थे। सुबह नींद से जागे परिजन उस समय दंग रह गए जब दलित राम कलप के 18 वर्षीय बेटे मनोज कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर बने आवासीय छप्पर की बडेर में फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जिससे माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक मनोज दो भाई थे। वो गाड़ी बनाने का काम सीख रहा था।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई गई। जिसने साक्ष्य संग्रहित किए हैं। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
प्रभारी थानाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी जिसके आधार पर मौके पर जाकर जांच की गई। शुरुआती दौर में फांसी का मामला लग रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम में भेजा गया है । रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More