अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला का शव किराए के कमरे में संदिग्ध हाल में फंदे से लटका मिला है। महिला के पति और बेटी की लगभग एक दशक पूर्व संपत्ति विवाद में हत्या कर दी गई थी। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय गीता मिश्रा पत्नी स्वर्गीय ओमप्रकाश मिश्रा नगर कोतवाली क्षेत्र के देवकाली इलाके में किराए का कमरा लेकर रहती थी और इसी क्षेत्र स्थित पारले बिस्कुट फैक्ट्री में काम करती थी। मंगलवार की सुबह महिला का शव किराए के कमरे में छत के पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। मकान मालिक की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को मौके पर बुलाया है।
मकान मालकिन मिथिलेश पाठक पत्नी स्वर्गीय चंद्र प्रकाश पाठक का कहना है कि मृतका उनके यहां 4 साल से किराए पर रह रही थी। उसके पति और बेटी की 10-11 वर्ष पूर्व हत्या हो चुकी है। मृतका के एक बेटा और पुत्रबधु है, लेकिन महिला की अपने बेटा और बहू से संबंध ठीक नहीं था।आसपास की महिलाओं का कहना है कि गीता पारिवारिक हालात के चलते मानसिक अवसाद में रहती थी लेकिन काफी मिलनसार और व्यावहारिक थी। लोगो को महिला की ओर से आत्महत्या की बात पर भरोसा ही नहीं हो रहा है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने और मौके पर साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल टीम भी छानबीन कर रही है। पुलिस को मृतका के परिवारजनों के आने का इंतजार है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More