अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी से बात करने से रोकने से नाराज पुत्री ने अपने पिता के ही विरुद्ध केस दर्ज करा दिया। बेटी की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इतना ही नहीं वह पिता के खिलाफ केस दर्ज कराने अकेले या परिवार के किसी सदस्य के साथ नहीं बल्कि प्रेमी को लेकर कोतवाली पहुंची थी।
यह चौंकाने वाला मामला मंगलवार की देर रात का बताया जा रहा है। जमुनियामऊ गांव निवासी एक 19 वर्षीय युवती रात के अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात कर रही थी। तभी वहां पहुंचे पिता ने बात करने से मना किया और डांटने लगे। यह बात उसकी पुत्री को नागवार गुजरी और उसने बुधवार की सुबह अपने प्रेमी को घर बुला लिया। घर से वह अपने प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी।
तहरीर देखकर एक बार प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह खुद चौंक गए। उन्होंने तत्काल गांव से युवती के पिता को कोतवाली बुलाया। यहां पर संभ्रांतजनों ने युवती को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती पर कोई असर नहीं हुआ और वह पिता पर केस दर्ज कराने पर अडिग रही। युवती ने बताया कि वह बालिग है और प्रेमी से ही शादी करेगी।
प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुत्री की तहरीर पर पिता के खिलाफ मारने पीटने व जान से मारने की धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया गया। पिता को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया गया है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More