प्रापर्टी डीलर हत्याकांड के दूसरे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
अयोध्या।
अयोध्या जिले में प्रापर्टी डीलर हत्याकांड में दूसरे वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 26 फरवरी को प्रापर्टी डीलर विशाल यादव की मसिनिया कृष्णा नगर कालोनी के पास पांच गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मामले के मुख्य आरोपी रितेश यादव को पुलिस ने मुठ भेड़ के बाद सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। इस पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
आरोपी राजीव यादव (पुत्र) स्व.ह्रदेश यादव उर्फ हरिराम यादव निवासी खोजनपुर कोतवाली नगर अयोध्या को गोदनहर का पुरवा अब्बूसराय के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से हत्या में प्रयुक्त देशी पिस्टल 32 बोर व 3 जिन्दा कारतूस मिला। आरोपी के उपर चार अन्य मुकदमें दर्ज हैं।