images 5 5 - प्रयागराज हाईवे पर युवक का कुचल कर छत बिछत शव मिलने का मामला।

प्रयागराज हाईवे पर युवक का कुचल कर छत बिछत शव मिलने का मामला।

बीकापुर - अयोध्या
प्रयागराज हाईवे पर युवक का कुचल कर छत बिछत शव मिलने का मामला।

images 5 5 - प्रयागराज हाईवे पर युवक का कुचल कर छत बिछत शव मिलने का मामला।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के हृदयीपुर के पास प्रयागराज हाईवे पर बुधवार को रात अज्ञात युवक की कुचलकर दर्दनाक मौत हो जाने के मामले में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को मृतक युवक की पहचान 18 वर्षीय दिलीप गौड़ पुत्र कृष्ण प्रसाद गौड़ के रूप में हुई। मृतक युवक पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज खजुराहट में कक्षा 10 का छात्र बताया जाता है। मृतक के पिता कृष्णा प्रसाद ने बताया कि बुधवार रात मृतक दिलीप भोजन करने के बाद बिस्तर पर लेटा हुआ था। उसके बाद कहीं चला गया। बृहस्पतिवार सुबह दिलीप के घर से गायब होने की जानकारी होने के बाद खोजबीन की जा रही थी।

हाईवे पर युवक की मौत होने की जानकारी मिलने के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर कपड़ों से मृतक की पहचान की गई। बताया कि मृतक तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। अभी अविवाहित था। मृतक के पिता घर पर रहते हैं। तथा मां प्राथमिक विद्यालय खजुरहट में रसोईया के पद पर तैनात हैं। संभावना जताई जा रही है कि रात में किसी भारी वाहन की चपेट में जाने से दर्दनाक मौत हो गई। छात्र की हुई दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

18 10 2023 sultanpur murder 23559149 - प्रयागराज हाईवे पर युवक का कुचल कर छत बिछत शव मिलने का मामला।

प्रभारी कोतवाली जय किशोर अवस्थी ने बताया कि परिजनों द्वारा कपड़े के आधार पर मृतक की पहचान की गई है। सड़क दुर्घटना होने की आशंका है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। युवक रात में किस उद्देश्य घर से निकला था? मौके पर उसके पास कोई मोबाइल और पहचान पत्र नहीं मिला? जिसको लेकर लोगों में चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *