Categories: लखनऊ

प्रयागराज में अतीक और अशरफ की हत्या वाले जगह पहुंच सकते हैं UP के ADG

प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या वाले जगह पहुंच सकते हैं UP के ADG।

फेसबुक फोटो।

लखनऊ।

माफिया अतीक अहमद और अशरफ अहमद की बीती रात हत्या कर दी गई। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद पर तीन हमलावरों ने बंदूक से  अटैक किया है। दोनों की वहीं पर मौत हो गई है। आसपास के लोग भी डरे हुए हैं। इस बीच खबर ये भी आ रही है कि घटनास्थल पर UP के DGP जाने वाले हैं। अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है, अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद का पोस्टमार्टम आज होगा। 5 डॉक्टरों की टीम दोनों का पोस्टमार्टम करेगी। यूपी के लगभग हर जिलों में धारा 144 लागू कर दिया गया है।  यूपी पुलिस लगातार हर जगह गश्त लगा रही है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है। 

 खबर ये भी है कि सीएम योगी ने आज के लिए पहले से तय सबी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। सीएम आवास पर आज किसी के भी आने की इजाजत नहीं है। घटना की खबर मिलने के बाद ही सीएम योगी ने आला अफसरों के साथ आपात बैठक की। मुख्यमंत्री आवास पर बैठक देर रात तक चली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो टूक कहा कि किसी भी हालत में यूपी की शांति व्यवस्था नहीं बिगड़नी चाहिए और आम लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के हालात का जायजा लेने के बाद उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया- “राज्य में शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। इसमें सभी प्रदेशवासी सहयोग भी कर रहे हैं। आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।” सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- कानून के साथ कोई भी खिलवाड़ ना करें।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago