अयोध्या श्रीराम नगरी में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व विश्व के अनेक देश श्री राम प्रभु को उपहार समर्पित कर रहे हैं। जनकपुर धाम श्रीरामजानकी मंदिर नेपाल राष्ट्र से निकली भार सनेश यात्रा आज देर लगभग तीन दर्जन वाहनों से रात्रि कार सेवकपुरम् पहुंची। जिसमें पांच सौ से ऊपर श्रीरामलला के ससुराल पक्ष के भक्तगण सम्मलित हैं। जो अपने साथ तीन हजार से ऊपर उपहार भी लेकर आये हैं। जिसमें फल मिष्ठान, सोना, चांदी आदि सम्मिलित हैं।
नेपाल से आये लोगों का कहना है कि हमारा सौभाग्य है आज हमारे प्रभु श्री राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। 22 जनवरी को वह अपने सिंहासन पर विराजमान होंगे।
कार सेवकपुरम् में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पतराय ने उपहार को स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने कहा नेपाल और भारत का संबंध आत्मा से है। यह त्रेतायुग का चला आ रहा। यह प्राचीनता के साथ एतिहासिकता को प्रदर्शित करने वाला है। यह भेंट प्राप्त करना अति सौभाग्य का परिचायक है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More