ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 04:45 AM IST

प्रभारी मंत्री ने मिल्कीपुर: के पार्टी कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
प्रभारी मंत्री ने मिल्कीपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: प्रभारी मंत्री ने मिल्कीपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

प्रभारी मंत्री ने मिल्कीपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक।

The minister in charge took feedback from the party workers of Milkipur - प्रभारी मंत्री ने मिल्कीपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

मिल्कीपुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन से एक दिन पहले जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मिल्कीपुर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू हुए। उनके निराकरण हेतु संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

प्रदेश के कृषि मंत्री एवं अयोध्या जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को मिल्कीपुर ब्लाक सभागार में क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न विभागों की जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर फीडबैक लिया। 

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

भागीपुर प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा बताया गया कि इनायत नगर से रेवती गंज बीकापुर मार्ग पर उनके गांव के पास 200 मी सड़क पर जल भराव की समस्या है कई बार शिकायतों के बावजूद भी किसी भी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। जिस पर उन्होंने संबंधित विभाग अधिकारी को तत्काल सड़क दुरुस्त कराए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विद्युत उपकेंद्र मिल्कीपुर और इनायत नगर सहित हैरिंग्टनगंज से जुड़े उपभोक्ताओं को 132 केवीए विद्युत केंद्र पर तैनात अवर अभियंता की लापरवाही के चलते निर्धारित रोस्टर के मुताबिक विद्युत आपूर्ति न मुहैया हो पाने की शिकायत की। जिस पर प्रभारी मंत्री ने और अभियंता को तत्काल विद्युत केंद्र से हटाए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा कई गांव से विभिन्न विभागों की शिकायतें पेश हुई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज सिंह, उप जिलाधिकारी राजीव रत्न सिंह सहित अन्य विभागों के जिम्मेदार अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT