अयोध्या जिले के बीकापुर विकासखंड में अखिल भारतीय प्रधान संघ के तत्वाधान में सितंबर महीने में होने वाली पूर्वांचल सम्मेलन की तैयारी के निमित्त बीकापुर विकासखंड सभागार में शनिवार को संगठन की बैठक आहूत की गई। बैठक में विकासखंड बीकापुर के करीब तीन दर्जन ग्राम प्रधानों ने शिरकत की।
चल रही बैठक में उस समय माहौल छा गया जब मलेथू कनक के ग्राम प्रधान राकेश यादव ने अपने ही सचिव पर मनमानी करने का आरोप लगाया। प्रधान संघ के पदाधिकारियों के आवाहन पर जब सचिव को तलब किया गया तो सचिव द्वारा परिवार रजिस्टर में अंकन को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। नाराज ग्राम प्रधानों ने इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी से की तथा हड़बड़ी में लिए गए फैसले को पुनः वापस लेने की गुजारिश की।
प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विशाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सितंबर महीने में पूर्वांचल के 17 जनपदों के ग्राम प्रधानों का सम्मेलन होने जा रहा है जिसकी मेजबानी की जिम्मेदारी अयोध्या जनपद में स्थित संगठन की होनी है जिसके निमित्त बैठक में व्यापक चर्चा की गई।
बैठक में विशिष्ट अतिथि के रुप में दिगविज सिंह बुक्कू व प्रधान संघ अध्यक्ष विशाल सिंह, मुकुल आनंद, समेत करीब तीन दर्जन ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More