IMG 20231027 213713 715 - प्रधानाध्यापक ने छात्रा से की छेड़खानी, गिरफ्तार।

प्रधानाध्यापक ने छात्रा से की छेड़खानी, गिरफ्तार।

तारुन-अयोध्या

प्रधानाध्यापक ने छात्रा से की छेड़खानी, गिरफ्तार।

IMG 20231027 213713 715 - प्रधानाध्यापक ने छात्रा से की छेड़खानी, गिरफ्तार।

तारुन_अयोध्या।

अयोध्या जिले में तारुन थाना क्षेत्र में एक निजी विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर स्कूल की कक्षा चार की छात्रा के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

छात्रा के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी 10 वर्षीय बेटी गांव के पास स्थित एक विद्यालय में पढ़ती है।

प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार ने पानी पिलाने के नाम पर बुलाया व उसके साथ छेड़खानी की। बेटी ने रोते हुए परिवार के लोगों को पूरी घटना बताई। थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *