IMG 20240103 173909 282 - पौने तेरह करोड़ श्रीरामभक्तों के सहयोग से बन रहा है श्रीरामलला का मंदिर।

पौने तेरह करोड़ श्रीरामभक्तों के सहयोग से बन रहा है श्रीरामलला का मंदिर।

अयोध्या उत्तर प्रदेश
पौने तेरह करोड़ श्रीरामभक्तों के सहयोग से बन रहा है श्रीरामलला का मंदिर।
IMG 20240103 173909 282 - पौने तेरह करोड़ श्रीरामभक्तों के सहयोग से बन रहा है श्रीरामलला का मंदिर।
अयोध्या।
अयोध्या संसार का सबसे बड़ा 44 दिवसीय निधि समर्पण अभियान चलाने का रिकॉर्ड विश्व हिन्दू परिषद के नाम है। इसमें 537019 गांवों तक कार्यकर्ताओं की टोलियां गईं। बारह करोड़ , तिहत्तर लाख चार हजार एक सौ पैंतीस परिवारों से संपर्क किया गया। मकर संक्रांति से माघ पूर्णिमा पंद्रह जनवरी से सत्ताईस फरवरी 2021 तक यह अभियान चला।
उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त महामंत्री कोटेश्वर जी ने बताया कि अभियान में यह ध्यान रखा गया कि हिन्दू समाज का कोई भी वर्ग अछूता न रहे। हर जाति, प्रत्येक समुदाय का मंदिर निर्माण में सहयोग सुनिश्चित किया गया है। निधि समर्पण अभियान में बाईस लाख से भी अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
उन्होंने कहा कि श्री राम जी का मंदिर किसी संगठन या किसी व्यक्ति विशेष के सहयोग से न बनकर समस्त हिन्दू समाज की भागीदारी से बन रहा है। लगभग पौने तेरह करोड़ परिवारों का इस महान कार्य में सहयोग मिला है। मंदिर का भूतल तैयार है। बाईस जनवरी को राम लला गर्भ गृह में बिराजेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *