अयोध्या जिले के इनायत नगर थाने की हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम चिखड़ी में एक व्यक्ति ने मां से पैसा ना मिलने पर फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम चिखड़ी में आशा बहू संगीता के पति रामजी का शव गांव के पूरब कुड़वा बाग में चिलबिल के पेड़ से फंदे से लटकता मिला। शव की पहचान 40 वर्षीय रामजी पासी (पुत्र) कलहू पासी निवासी चिखड़ी के रूप में हुई है।
इनायत नगर इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि गांव की बाग में चिलबिल के पेड़ से दुपट्टे के सहारे उसका शव लटका मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
परिजनों के अनुसार मृतक के तीन संताने हैं। जिसमें बड़ा बेटा सुमित 20 वर्ष, अमित 18 वर्ष और बेटी संध्या 16 वर्ष की है। मृतक की पत्नी संगीता आशा बहू है।
पुलिस के अनुसार शनिवार को राम जी अपनी मां से कुछ पैसे मांग रहा था। मां ने कहा कि पैसा दे देंगे तू जाकर दारू पी लेगा। इसलिए मां ने पैसे नहीं दिए तो उसने यह कदम उठाया। हालांकि परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More