अयोध्या उत्तर प्रदेश

पैसे देकर रामलला के वीआईपी दर्शन की कोई व्यवस्था नहीं, ट्रस्ट ने दी मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी।

पैसे देकर रामलला के वीआईपी दर्शन की कोई व्यवस्था नहीं, ट्रस्ट ने दी मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी।
अयोध्या
अयोध्या श्रीराम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी साझा की और कहा कि पैसे देकर श्रीरामलला के दर्शन की कोई व्यवस्था नहीं है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने देश-दुनिया के भक्तों से सोशल मीडिया के माध्यम से 10 महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा की हैं। ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं को सचेत किया कि शुल्क लेकर विशिष्ट दर्शन नहीं कराए जाते। न ही शुल्क लेकर किसी विशेष पास की व्यवस्था है। यदि पैसा लेकर दर्शन करवाने का समाचार सुनने को मिलता है तो वह धोखाधड़ी का प्रयास हो सकता है। मंदिर प्रबंधन का इससे कोई संबंध नहीं है। बीते कुछ समय से राममंदिर में पैसा लेकर विशिष्ट दर्शन कराए जाने की अफवाहें कई दिनों से फैल रही थीं, जिसको लेकर ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि मंदिर परिसर में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ट्रस्ट की ओर से बताया गया है कि मंदिर में रोजाना औसतन डेढ़ लाख दर्शनार्थी दर्शन कर रहे हैं। दर्शनार्थी श्री रामजन्मभूमि मंदिर में सुबह 6:30 बजे से रात 9:30 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रवेश करने से लेकर, दर्शन कर बाहर आने तक की प्रक्रिया अत्यंत सरल एवं सुगम है। सामान्यतः दर्शनार्थियों को 60 से 75 मिनट के भीतर भगवान श्री रामलला के दिव्य दर्शन सुगमता से हो जाते हैं। भक्त यदि अपना मोबाइल, जूते-चप्पल, पर्स आदि सामान मंदिर परिसर के बाहर रख कर आएंगे तो उन्हें अत्यंत सुविधा होगी। उनके समय की भी बचत होगी। अपील की गई है कि मंदिर में फूल-माला, प्रसाद लेकर न आएं।
प्रातः काल चार बजे मंगला आरती, 6:15 बजे श्रृंगार आरती एवं रात 10 बजे शयन आरती में प्रवेश पास के माध्यम से ही संभव है। पास बनवाने के लिए दर्शनार्थी का नाम, आयु, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर व शहर का नाम जैसी सूचनाएं आवश्यक हैं। यह पास नि:शुल्क है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट से भी उपलब्ध हो सकता है।
ट्रस्ट की ओर से बताया गया है कि मंदिर में वृद्धजनों व दिव्यांगजनों के लिए व्हील चेयर उपलब्ध हैं। ये व्हील चेयर केवल श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर के लिए हैं। अयोध्या शहर या किसी अन्य मंदिर के लिए नहीं। इस व्हील चेयर का कोई किराया नहीं है, लेकिन व्हील चेयर ले जाने वाले को पारिश्रमिक देना होता है।
editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216