पैथोलॉजी संचालक समेत दो नामजद।
अंबेडकरनगर।
अंबेडकरनगर जिले में पकड़े गए निजी पैथोलॉजी संचालक और एक महिला के खिलाफ अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि इन दोनों को रविवार सुबह जमानत दे दी गई। एक दिन पहले ही जिला प्रशासन ने जिला अस्पताल में दलालों का प्रवेश रोकने के लिए छापा डाला था। इसमें निजी पैथोलॉजी संचालक खुर्शीद और एक बाहरी महिला कंचन को गिरफ्तार किया था।
शनिवार को सीएमएस डॉ. ओम प्रकाश ने केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी। देर रात दोनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इससे पहले शनिवार देर शाम ही पकड़े गए संचालक खुर्शीद की भारत पैथोलॉजी को सील कर दिया गया था।