अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सोहावल के पूर्व प्रधान रामभवन चौधरी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या कर ली है। घटना को लेकर गांव में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम पंचायत सोहावल के करीब 52 वर्षीय पूर्व प्रधान राम भवन चौधरी ने रविवार की रात करीब 11 बजे लाइसेंसी बंदूक को गले से सटाकर स्वयं को गोली मार लिया। गोली लगने के बाद प्रधान की मौके पर मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों सहित गांव में कोहराम मच गया। रात में सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वर्तमान में सोहावल ग्राम पंचायत नगर पंचायत खिरौनी में सृजित हो गया है। जिसकी वजह से राम भवन चौधरी ने अपनी पत्नी अशोक कुमारी को निर्दल प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद पर चुनाव भी लड़ाया था। लेकिन उनकी पत्नी को कुल 295 मत मिले थे। हालांकि गोली मारने के प्रमुख कारणों का पता अभी नही चल पाया है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी पुलिस को नहीं मिला है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More