images 2 4 - पूर्व प्रधान ने खुद को गोली से उड़ाया।

पूर्व प्रधान ने खुद को गोली से उड़ाया।

सोहावल - अयोध्या

पूर्व प्रधान ने खुद को गोली से उड़ाया।

images 2 4 - पूर्व प्रधान ने खुद को गोली से उड़ाया।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सोहावल के पूर्व प्रधान रामभवन चौधरी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या कर ली है। घटना को लेकर गांव में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।  ग्राम पंचायत सोहावल के करीब 52 वर्षीय पूर्व प्रधान राम भवन चौधरी ने रविवार की रात करीब 11 बजे लाइसेंसी बंदूक को गले से सटाकर स्वयं को गोली मार लिया। गोली लगने के बाद प्रधान की मौके पर मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों सहित गांव में कोहराम मच गया। रात में सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वर्तमान में सोहावल ग्राम पंचायत नगर पंचायत खिरौनी में सृजित हो गया है। जिसकी वजह से राम भवन चौधरी ने अपनी पत्नी अशोक कुमारी को निर्दल प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद पर चुनाव भी लड़ाया था। लेकिन उनकी पत्नी को कुल 295 मत मिले थे। हालांकि गोली मारने के प्रमुख कारणों का पता अभी नही चल पाया है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी पुलिस को नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *