
बाराबंकी जिले के क्षेत्र मठ मजरे गेरावॉ गॉव के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेस – वे पर खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ट्रक के क्लीनर 46 वर्षीय अनन्त श्रीवास्तव पुत्र चन्द्रशेखर श्रीवास्तव ग्राम मोचवा थाना सीतापुर जिला अमेठी की मौके पर ही मौत हो गयी। ट्रक ड्राइवर विपिन यादव घटना के बाद मौके से भाग निकला। मौके पर चौकी इंचार्ज सरॉयगोपी अनिल कुमार पान्डेय व यूपीडा की टीम ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिये जिला मुख्यालय रवाना किया। खड़े ट्रक में पशु आहार के नीचे अवैध कच्ची शराब भरी हुई थी। यह शराब कहां और कौन ले जा रहा था इसका पता लगाने का पुलिस प्रयास कर रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More