पुलिस लाइन में तैनात दारोगा ज्ञान सिंह ने सर्विस रिवाल्वर से कनपटी पर सटाकर खुद को मारी गोली।
लखनऊ।
लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात दारोगा ज्ञान सिंह (56) ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी। उन्होंने कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मारी। गोली की आवाज सुनने के बाद साथी दौड़ कर पहुंचे तो कमरे में खून से लथपथ शव मिला। मूल रूप से वह कन्नौज तिर्वा के सिल्सरा गांव के रहने वाले थे। ज्ञान सिंह लखनऊ की न्यू हैदराबाद कालोनी में रहते थे।