पुलिस ने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की |
अयोध्या :- जिले के पूराकलंदर पुलिस ने एक विवाहिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न के मामले में पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। अकवारा गांव के मजरे डिहवा निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र रामचंद्र का विवाह प्रियंका निवासी गंजा का विवाह 19 जून 2021 में हुई थी। शादी में एक लाख रुपए और सोने के चेन न मिलने पर घर वाले प्रताड़ित करते थे। विवाहिता आए दिन प्रताड़ना झेल रही थी। उसके बाद विवाहिता को घर वालों ने मारा पीटा और घर से भगा दिया। पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति सुरेश कुमार, जेठ मदन कुमार, देवर रविकुमार, जेठानी कुसुम व सास धिराजी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। इसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी अयोध्या करेंगे।