सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

पुलिस ने चस्पा की नोटिस, कराई मुनादी, मचा हड़कंप।

पुलिस ने चस्पा की नोटिस, कराई मुनादी, मचा हड़कंप।

सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर सोमवर की शाम पूरी टीम के साथ पहुंची पुलिस ने धारा 82 की नोटिस चस्पा करते हुए डुग्गी बजवा मुनादी करवाई। पुलिसिया कार्रवाई से स्थानीय लोगो में जहां असमंजस बरकरार रहा तो आरोपियों के जानने वालों में हड़कंप मचा रहा। मोतिगरपुर थानाध्यक्ष ज्ञान चंद्र शुक्ला, हमराहियों के साथ जयसिंहपुर कोतवाली पहुंचे।
जयसिंहपुर के उपनिरीक्षक हीरालालयादव को साथ लेकर सोमवर की शाम जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के फेरई का पुरवा (रवानिया) के राजेंद्र के घर पहुंचे। पुलिस को देख स्थानीय लोगो में हड़कंप मच गया। वही पुलिस ने राजेंद्र के घर पर धारा 82 की नोटिस चस्पा किया। साथ ही ढोल बजवा मुनादी करवाई। जिससे स्थानीय लोगो में असमंजस बना रहा।
राजेंद्र के जानने वालों में हड़कंप मचा रहा। बातचीत के दौरान मोतिगरपुर थानाध्यक्ष ज्ञान चंद्र शुक्ला ने बताया कि मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी बीते साल दिसम्बर माह में जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के फेरई का पुरवा (रवानिया) के राजेंद्र के बेटे के साथ हुई थी। लड़की की तहरीर पर स्थानीय थाने पर पति देवर, सास ससुर के खिलाफ गैंगरेप, दहेज प्रताड़ना सहित अन्य गंभीर धाराओं मुकदमा दर्ज किया गया था। लेकिन आरोपी अभी तक हाजिर नहीं हुए। जिसके चलते कोर्ट के आदेश पर कार्यवाही की गई हैं। नियत तारीख पर अगर आरोपी हाजिर नहीं होते तो कोर्ट के आदेश पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। वही ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी परदेश रहते हैं।
editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216