अयोध्या जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र में लेनदेन के विवाद में पुलिस को विपक्षी द्वारा गोली मारने की झूठी सूचना देने वाले प्रधानपति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने धारा 151/107/116 के तहत चालन करके उसको जेल भेज दिया। विवाद में गोली चलने की सूचना मिलने पर सनसनी फैल गयी थी।
थाना पटरंगा के ग्राम होलपुर के रहने वाले प्रधान पति दीपचन्द्र यादव पुत्र रामनरेश ने शुक्रवार की देर शाम विपक्षी नूर आलम ने उसे गोली मार दी है। परन्तु वह किसी तरह से बच गया। पुलिस ने इस सूचना को गम्भीरता से लिया। मौके पर प्रभारी निरीक्षक मवई, चौकी प्रभारी हाईवे व थानाध्यक्ष पटरंगा ने पहुंचकर जांच प्रारम्भ की। जांच में साने आया कि नूर आलम निवासी पठान का पुरवा थाना मवई की मौरंग गिट्टी की दुकान है। दीपचंद ने नूरआलम से 43000 का सामान लिया था। जिसका पैसा वह नहीं दे रहा था। दीपचंद ने नूरआलम को नटवीर बाबा के पास बुलाया और उससे विवाद किया। इसके बाद पुलिस को झूठी सूचना दी कि नूर आलम ने उसे गोली मार दी है। पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More