भेलसर रुदौली मार्ग के रेलवे क्रासिंग पर बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण के चलते विधुत उपकेन्द्र रुदौली के सामने की पुलिया टूट जाने से सैकड़ो बीघा खेती योग्य भूमि जल मगन हो गई है।खेत में पानी भर जाने से धान की फसल डूब जाने से किसानो में आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार नगर से सटे जसमड गाव में विधुत उपकेन्द्र के बगल सिचाई विभाग की जमीन के बीच निकले कच्चे नाले बिधुत उपकेन्द्र के पूर्व दिशा की सैकड़ो बीघा जमीन का बरसाती पानी आकर भेलसर रुदौली मार्ग पर बनी पुलिया से निकल जाता था।पुलिया से होकर निकलने वाला बरसाती पानी पुस्करपुरम से होकर नगर से बाहर जाता था।बुधवार को हुई बरसात से बिधुत उपकेन्द्र के पूर्व की सैकड़ो बीघा जमीन नाला पट जाने और भेलसर रुदौली पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज की खुदाई में पुलिया टूट जाने से पानी भर गया है।इस कारण सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न भूमि से जल निकासी ना होने से किसानों का धान डूब गया।फसल बर्बाद हो गई है।पानी निकलने का कोई रास्ता नही।किसानो में पानी निकासी न होने से नाराजगी है।गुरुवार को खेत पहुचे किसान जगजीवन काजीपुर,विनोद कुमार,श्रीचंद,कमलेश,राजेंद्र,मैकू,हरिराम व् वजीरगंज के कल्लू ने खेतो में भरा पानी निकलवाने की माग की। तहसीलदार शिव प्रसाद ने बतया की खेतो में जल भराव की जानकारी नही मिली है।कही ऐसा है तो जल भराव को हटाने की कार्यवाही कराइ जायेगी।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More