पुनर्विकसित अयोध्या जंक्शन की सुरक्षा के होंगे अत्याधुनिक प्रबंध।

पुनर्विकसित अयोध्या जंक्शन की सुरक्षा के होंगे अत्याधुनिक प्रबंध, निगरानी के ल‍िए बनेगा वाच टावर।

फेसबुक फोटो।

अयोध्या।

पुनर्विकसित हो रहे अयोध्या जंक्शन की सुरक्षा भी पहले से अधिक उच्चीकृत होगी। निगरानी के लिए अत्याधुनिक प्रबंध होंगे। सुरक्षा कर्मियों की संख्या में वृद्धि भी देखने को मिलेगी। मंगलवार को रामनगरी पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल के महानिरीक्षक एएन मिश्र के निरीक्षण में यह संकेत मिले हैं।सुरक्षा योजना को दृष्टिगत  अयोध्या जंक्शन की पुराने एवं नए भवन का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। भविष्य की रणनीति को लेकर RPF के स्थानीय अधिकारियों से वार्ता की। भविष्य में RPF थाना को नया भवन भी मिलने की चर्चा है।    अयोध्या जंक्शन के पुनर्विकास का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है। नया भवन बनकर तैयार हो चुका है। अगले वर्ष जनवरी से इसका संचालन की योजना है। इससे पूर्व सुरक्षा की दृष्टि से स्टेशन को पुख्ता किया जाना है। यहां भविष्य में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या वर्तमान से काफी अधिक होगी।    जंक्शन का पुनर्विकास भी इसलिए ध्यान में रखकर किया जा रहा है।  सुरक्षा कर्मियों को यहां अधिक सतर्क रहने की हिदायत IG ने दी है। यही नहीं आधुनिक हथियार भी उपलब्ध होंगे। डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, बैग स्कैनर सहित उच्च क्षमता वाले सीसी कैमरे यहां होंगे।निगरानी के लिए वाच टावर भी बनाए जाएंगे।  IG ने कहाकि अयोध्या नगरी की संवेदनशीलता को देखते हुए स्टेशनों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। GRP से समन्वय बनाकर सुरक्षा को बेहतर बनाया जाए।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago