अयोध्या उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य योजना की धीमी प्रगति पर सीडीओ ने जताई नाराजगी।

पीएम सूर्य योजना की धीमी प्रगति पर सीडीओ ने जताई नाराजगी।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के फ्लैगशिप प्रोजेक्ट्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जून माह की रैंकिंग के आधार पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और सभी विभागों को पोर्टल पर समय से डाटा फीड करने तथा योजनाओं की नियमित मॉनीटरिंग के निर्देश दिए गए।
सीडीओ ने ई-ऑफिस के संचालन में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों से शीघ्र फाइल मूवमेंट सुनिश्चित कराने को कहा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए, उन्होंने इसे गति देने और अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने पर जोर दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में अध्यापकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रतिदिन स्कूलों का निरीक्षण करने को कहा गया। वर्षा ऋतु को देखते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गौशालाओं में जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मोबाइल मेडिकल यूनिट्स का आकस्मिक निरीक्षण करने को कहा गया। बैठक में जिला अर्थ संख्याधिकारी अशोक कुमार ने बिंदुवार जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कृषि उपनिदेशक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, पंचायती राज अधिकारी, सूचना अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago