
अयोध्या श्रीराम नगरी में परिंदा भी पर न मार सके, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर कुछ ऐसा ही प्रबंध किया गया है। शुक्रवार देर रात से हाईवे पर यातायात परिवर्तित हो जाएगा।
शनिवार को सुबह सात बजे से श्रीरामनगरी की ओर सामान्य वाहनों का प्रवेश रोक दिया जाएगा। प्रधानमंत्री का मुख्य कार्यक्रम एयरपोर्ट व अयोध्या धाम जंक्शन पर होगा। पीएम यहां रोड-शो भी करेंगे। उनका रोड-शो करीब चार किलोमीटर का होगा। इस मार्ग पर पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल व पीएम के आवागमन मार्ग पर भी बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड को निरंतर चेकिंग का निर्देश दिया गया है। कई जिलों से खुफिया एजेंसियों के उपाधीक्षक व निरीक्षक भी यहां लगाए गए हैं। होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशाला सहित ऐसे स्थान, जहां आगंतुक ठहरते हैं, उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More