अयोध्या उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी का अयोध्या दौरा, श्रीरामनगरी पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, रेलवे स्टेशन का नया भवन किया गया सील।

पीएम मोदी का अयोध्या दौरा, श्रीरामनगरी पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, रेलवे स्टेशन का नया भवन किया गया सील।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से 24 घंटे पहले ही अयोध्या सुरक्षा के चक्र में जकड़ गई। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर एसपीजी ने डेरा जमा लिया है। दोनों ही जगहों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम है। अयोध्या धाम से जिन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जानी है। वह भी रेलवे स्टेशन पर पहुंच चुकी हैं। वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन को प्लेटफार्म एक के अगल-बगल पटरियों पर खड़ा कराया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन को फूलों से सजाया गया है। नए भवन में फसाड का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। रेलवे स्टेशन के बाहर एक मंच भी बनाया गया है, जिस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री मोदी कुछ बच्चों से संवाद भी करेंगे, जिसका शुक्रवार को रिहर्सल भी किया गया।

पूरे कार्यक्रम को देखते हुए एक दिन पहले ही रेलवे स्टेशन के नए भवन को सील कर दिया गया। सुरक्षा के लिए एसपीजी ने मोर्चा संभाल लिया है। प्लेटफार्म एक के निकट भवन के किनारे भी आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया। स्टेशन के पुराने भवन के पास भी बैरिकेडिंग की गई है।

editor

Recent Posts

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा।

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More

10 hours ago

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More

13 hours ago

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन।

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More

16 hours ago

आतंकवाद के खिलाफ चौक में निकाला कैंडल मार्च।

आतंकवाद के खिलाफ चौक में निकाला कैंडल मार्च। अयोध्या। अयोध्या जिले में पहलगाम में 22… Read More

17 hours ago

आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत।

आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत। हैदरगंज _अयोध्या। अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र… Read More

17 hours ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216