#image_title
सोमवार को अपने विद्यालय से फैजाबाद शहर जा रहे एक शिक्षक के साथ मारपीट की घटना की गई। जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक कि घटना में वर्तमान प्रधान व उनके पुत्र सहित कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को महराजगंज थाना क्षेत्र के अमौनी गांव निवासी सहायक अध्यापक दुष्यंत कुमार, बाबा दूधनाथ लघु माध्यमिक विद्यालय नेवकबीरपुर से दोपहर को बाइक से फैजाबाद जा रहे थे। अलनाभारी रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूर पर हुई मारपीट की घटना में उनका हाथ पैर में फ्रैक्चर हुआ था और जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है था। मारपीट में घायल मृतक दुष्यंत कुमार का देर शाम दिलासीगंज घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोई और बवाल न होने पाए इसके लिए जिले के कई थानों की पुलिस, सीओ सदर संदीप सिंह, डॉ राजेश तिवारी, एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, महराजगंज के अलावा तारुन, हैदरगंज, गोसाईगंज पुलिस को मौके पर मुस्तैद कर दिया गया था। मौके पर भगवान बक्श सिंह, अशोक कुमार पाल आदि मौजूद रहे। थानाध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने बताया है कि मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More