अयोध्या-गोंडा सीमा पर नेशनल हाईवे पर 15 यात्रियों से भरी पिकअप को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के कारण पिकअप सवार 2 यात्री की मौके पर ही मौत हो गई और 13 यात्री घायल हो गए, जिनका इलाज अयोध्या श्रीराम अस्पताल में चल रहा है। वहीं घायलों में 2 यात्रियों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दुर्जनपुर चौराहा गोंडा से अयोध्या घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पिकअप में सवार होकर लोग अयोध्या बस्ती नेशनल हाईवे से आ रहे थे। जहां नेशनल हाईवे स्थित ड्रीमलैंड के पास ओवरटेक करने की कोशिश में पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी, जिससे पिकअप पलट गया और सभी यात्री चपेट में आ गए। 2 यात्री की मौके पर ही मौत हो गई । वहीं घायलों में 2 यात्रियों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 11 यात्रियों को भी कुछ चोटें आई है। जिन्हें श्री राम अस्पताल में भर्ती किया गया है
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More